मधेपुरा, जुलाई 8 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। फुलौत थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौक के पास बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मृतक महिला के घर से ही उसका शव बरामद किया। मृतक महिला फुलौत पूर्वी वार्ड नौ की रहने वाली बतायी गयी है।

पुलिस कार्रवाई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि फुलौत पूर्वी वार्ड नौ निवासी गुरुचरण कुमार उर्फ मुन्ना यादव की पत्नी सिंपी कुमारी (20) का बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से ही फंदे से लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया। विवाहिता का शव घर से बरामद होने की जानकारी गांव में जंगल के आग की तरफ फैल गयी। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार, फुलौत थानाध्यक्ष बर...