मधेपुरा, अक्टूबर 14 -- Madhepura News: गम्हरिया, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भेलवा में मंगलवार को करीब साढ़े 12 बजे बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी को लूटपाट के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से 50 हजार रुपए लूट लिया। बताया गया कि सुपौल जिले के कोसलीपट्टी से भारत फाइनेंस के कर्मी लोन की वसूली कर सिंहेश्वर ब्रांच वापस लौट रहा था। इसी दौरान, भेलवा पंचायत के पास एक पल्सर बाइक पर सवार तीन हथियारबंद युवकों ने फाइनेंस कर्मी को रास्ते में रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पास से 50 हजार रुपए लूट लिया। भागने के दौरान बदमाशों ने कर्मी के दाएं जांघ में गोली मार दी। जख्मी कर्मी की पहचान मुरलीगंज वार्ड 10 के चंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल कर्मी को सामुदायिक स्वा...