मधेपुरा, अगस्त 15 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसनवाड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध चावल गबन का केस दर्ज कराया है। बीईओ राकेश कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना रवि शास्त्री के पत्रांक 595 में बताया गया है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसनवाड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी के विरुद्ध विद्यालय में संधारित दैनिक पंजी और भंडारित खाद्यान्न में 31 बोरा (1545.400 किलोग्राम) खाद्यान्न कम पाया गया। प्रथम दृष्टया यह मध्याह्न भोजन योजना की चावल गबन का मामला प्रतीत होता है। चावल गबन के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजू कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए उन्हें अधिकृत किया गया है। मामले डीपीओ एमडीएम ने थानाध्य...