मधेपुरा, जुलाई 10 -- Madhepura News: प्रभारी एचएम को हटाने व निलंबन के विरोध में एनएच जाम छात्र-छात्रओं ने ढाई घंटे जाम कर शिक्षा विभाग के विरोध में की नारेबाजी एनएच जाम से दोनों तरफ लग गयी थी गाड़ियों की लंबी कतार छात्र-छात्राओं ने पूर्व प्रभारी एचएम के निलंबन रद्द करने की मांग की मधेपुरा। यह भी पढ़ें- Madhepura News: एचएम के निलंबन से भड़का आक्रोशविरोध प्रदर्शन नगर संवाददाता घैलाढ़ प्रखंड के भान टेकठी स्थित सोनाय अनूप उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक को हटाने व निलंबन के विरोध में छात्र-छात्राओं ने मधेपुरा-सहरसा एनएच 107 को रोड जाम कर विरोध जताया। करीब ढाई घंटे रोड जाम के कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक मो. इमरान आलम को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाए जाने...