मधेपुरा, नवम्बर 18 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सहित कई अन्य जगहों के बाजारों में इन दिनों प्रतिबंधित मक्का बीज व कीटनाशक दवा की खुलेआम बिक्री हो रही है। बाजार में प्रतिबंधित मक्का बीज व कीटनाशक दवा की बिक्री से मक्का की खेती करने वाले किसानों को ठगी का शिकार होना पड़ रहा है। बताया गया कि मुख्य बाजार चौसा, फुलौत, लौआलगान कलासन, भटगामा, अरजपुर, चिरौरी, धनेशपुर सहित कई जगहों की बाजार में इन दिनों प्रतिबंधित मक्का बीज व कीटनाशक दवा बेची जा रही है। किसान मनोज शर्मा, उमेश यादव, जागो यादव, श्री राम राय, अंबिका यादव, बिनदेशरी रजक, गणेश यादव ने कहा कि ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली मक्का बीज व कीटनाशक दवा की खुलेआम बिक्री कर दुकानदार मनमानी दर से कीमत वसूल करते हैं। ऐसे बीज खेतों में लगाने से अच्छी पैदावार नहीं होती है। ऐ...