मधेपुरा, अगस्त 1 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड कार्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या गंभीर बनी है। हल्की बारिश होने पर जल जमाव का नजारा उत्पन्न हो जाता है। प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद न तो जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारी इस समस्या का निदान करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लोग इस तरह की परेशानी पिछले कई वर्षों से झेलने को मजबूर है। लगातार बारिश होने पर पूरे परिसर में नारकीय स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लंबे समय तक जल जमाव रहने से ब्लॉक कर्मियों को भी काफी परेशानी होने लगती है। तेज रफ्तार से छोटी बड़ी वाहन निकलने के दौरान कीचड़ के छींटे लोगों को मुसीबत में डाल देता है। बीडीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इस दिशा में सकारात्मक पहल किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...