मधेपुरा, नवम्बर 28 -- संविधान दिवस पर पौधरोपण Madhepura News: मधेपुरा। संविधान दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से बीएनएमयू के कुलपति डॉ. विमलेंदु शेखर झा और रोटी बैंक के अध्यक्ष सह लायंस क्लब के रीजनल चेयरपर्सन, ग्रीन मैन के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी चंद्रशेखर कुमार ने गुरुवार को बीएनएमवी कॉलेज परिसर में सामूहिक पौधरोपण किया। इस हरित अभियान के तहत परिसर में नीम, जामुन, आम, कटहल और सखुआ सहित कई अन्य प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। मौके पर कुलपति डॉ. विमलेंदु शेखर झा ने कहा कि हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ प्रकृति और वन्यजीवों की रक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपता है। जिले में ग्रीन मैन के रूप में चर्चित चंद्रशेखर कुमार लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने में जुटे हैं। समाजसेवी चंद्रशेखर...