Madhepura News: पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का करें सहयोग
मधेपुरा, अक्टूबर 6 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को आदर्श थाना सिंहेश्वर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी सरकारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा आयोजन के दौरान किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि न हो, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो या विधि-व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.