Madhepura News: पुलिस ने 9.80 ग्राम स्मैक के साथ चार युवको को किया गिरफ्तारव
मधेपुरा, जुलाई 20 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर रविवार की शाम कार्रवाई करते हुए चार युवकों को 9.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक डिजिटल तराजू, एक मोटरसाइकिल और चार स्मार्ट मोबाइल भी बरामद किए हैं। रविवार की देर शाम गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कोल्हायपट्टी पेट्रोल पंप के समीप कुछ युवक मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर चारों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कोल्हायपट्टी वार्ड सात के अंशु कुमार (21) एवं दिपांशु कुमार (19), डुमरिया वार्ड आठ के स्नेहांशु कुमार (23) तथा रजनी वार्ड नौ के छोटू कुमार (18) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: स्मैक के साथ आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.