मधेपुरा, अक्टूबर 26 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी। प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश पंचायतों के गली मोहल्ले में कूड़ा कचरा साफ सफाई को लेकर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार को लेकर स्वच्छता कर्मी के अधिकारी को अभियान तेज करने की जरूरत है। कई ऐसे सड़क गली मोहल्ले है जहां कूड़ा कचरा का ढेर लगा है। साफ सफाई के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव करने के प्रति सकारात्मक पहल करने की जरूरत है। रामचंद्र मंडल, सुरेंद्र सिंह, बीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, सुजीत कुमार ने बताया कि यह पर्व साफ सफाई का प्रतीक है इसलिए प्रत्येक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि को ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव के साथ-साथ स्वच्छता कर्मी को दिशा निर्देश देकर इस अभियान के प्रति जागरूक होने की जरूरत...