मधेपुरा, नवम्बर 22 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन कार्डधारियों का ई-केवायसी कार्य किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य लाभुकों की पहचान का सत्यापन सुनिश्चित करना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र लाभुकों तक खाद्यान्न का पारदर्शी एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने सभी राशन कार्डधारियों से अपील किया कि वे अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता (डीलर) से संपर्क कर अपना ई-केवायसी अवश्य पूर्ण कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...