मधेपुरा, अक्टूबर 26 -- Madhepura News: मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता बदलते मौसम में रहन- सहन और खानपान में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ने लगी है। लोग सर्दी- जुकाम, बुखार आदि सीजनल बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। ओपीडी में ज्यादातर मरीज वायरल व अन्य सीजनल बीमारियों से पीड़ित पाए जा रहे हैं। सदर अस्पताल के ओपीडी में सोमवार को इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ लग रही।

बदलते मौसम में बढ़ीं मौसमी बीमारियां मौसम में हो रहे बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया। पारा लुढ़कने के कारण सुबह और शाम में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। इसके बावजूद बहुत से घरों में रात को पंखा चल रहा है। भले ही लोग हल्का चादर शरीर पर रख रहे हों लेकिन पंखा चलाकर सोने ...