मधेपुरा, सितम्बर 5 -- Madhepura News: मधेपुरा। नगर संवाददाता। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शहर के दार्जलिंग पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने प्राईवेट स्कूल्स एसोसिएशन की तरफ से पूरा समर्थन का ऐलान किया। मौके पर कोसी स्नातक के उम्मीदवार डॉ.वंदना कुमारी ने अपने संबोधन में 13 एजेंडा का ऐलान किया। डॉ. वंदना कुमारी ने कहा कि आज बेरोजगार छात्रों को रोजगार पाने तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए । सभी यूनिवर्सिटी में एक समान कैलेंडर जारी किया जाए। पत्रकारों एवं अधिवक्ताओं को सुरक्षा के साथ-साथ भत्ता व पेंशन की व्यवस्था की जाए। सभी प्रकार के संविदा को समाप्त कर परमानेंट किया जाए। प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को...