मधेपुरा, जुलाई 19 -- Madhepura News: मधेपुरा। बीएन मंडल स्टेडियम में रविवार को पंचायत रोजगार सेवक संघ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सरकार के द्वारा अल्प मानदेय पर रोजगार सेवक से काम कराने पर संघ ने विरोध जताया। बैठक में संघ ने निर्णय लिया कि मानदेश में बढ़ोतरी और सेवा नियमित करना अति आवश्यक है। इस अल्प मानदेय में भरण भोषण करना काफी मुश्किल होता है। संघ के मधेपुरा जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो पंचायत रोजगार सेवक एक दिवसीय धरना प्रर्दशन करेंगे। बैठक में अरविन्द कुमार, सुदीष्ट कुमार, सुरेश कुमार, प्रवक्ता अमर कुमार गांगुली, दिलीप कुमार, अजय कुमार अजित, हेमंत कुमार, नीरज कुमार, नीतीष कुमार, मनोज कुमार, कलेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, सियाराम कुमार, सकलदेव कुमार, ओम प्रकाश यादव, पंकज कुमार आद...