मधेपुरा, जुलाई 16 -- Madhepura News: बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि। बभनगामा पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन पंचायत के मुखिया को सौंपे जाने के बाद निर्माण कार्य में बरती गयी अनियमितता का भी खुलासा हुआ। मामले में ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन की चाबी गुरुवार को बीपीआरओ चंदन कुमार ने मुखिया गुलाबचंद दास को सौंपी। इस अवसर पर मुखिया गुलाबचंद दास ने कहा कि इस भवन में विधिवत कामकाज शुरू होने पर पंचायत के लोगों की परेशानी दूर होगी और इसका ग्रामीणों लाभ मिलेगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब भवन की छत को देखा तो छत के ढ़लाई का परत उखड़ता दिखा। ग्रामीणों ने निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारियों से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। उदाकिशुनगंज के एसडीएम पंकज कुमार घोष न...