मधेपुरा, अक्टूबर 7 -- Madhepura News: चौसा। फुलौत थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत की एक नाबालिक लड़की का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृत नाबालिक लड़की के पिता ने गांव के ही दो महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ अपनी नाबालिक पुत्री का अपहरण किए जाने को लेकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अपरहण मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फुलौत थानाध्यक्ष बरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मोरसंडा पंचायत के धनेशपुर निवासी नाबालिक लड़की के पिता ने अपनी पुत्री का अपहरण किए जाने का केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि नाबालिक लड़की का अपहरण किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव के ही दो महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहृत लड़की को बरामद करने के लिए लगातार संबंधित ठिकानों प...