मधेपुरा, अक्टूबर 26 -- नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। सीएचसी परिसर में सोमवार को नशामुक्त बिहार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. वरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान बीएचएम कुमार धनंजय ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को संकल्प पत्र वितरित किया। इस दौरान सभी ने नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की शपथ ली। बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू हुआ यह अभियान 26 नवंबर तक चलेगा।सीएचसी प्रभारी डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि शराबबंदी के साथ गांजा, स्मैक, चरस सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना जरू...