मधेपुरा, अगस्त 31 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि नशामुक्ति जागरूकता को लेकर रविवार को शहर में प्रभातफेरी निकाली गयी। इस दौरान नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। अम्बेडकर टोला वार्ड 11 स्थित प्राथमिक विद्यालय से निकाली गयी प्रभातफेरी मिडिल चौक, गोल बाजार, हरिद्वार चौक, सिनेमा चौक और दुर्गा चौक होते हुए वापस स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने नशा के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया और नशामुक्त समाज निर्माण का आह्वान किया। अम्बेडकर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में निकाली गयी प्रभातफेरी के बाद स्कूल परिसर में सभा व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने कलाकारों के साथ वयस्क प्रतिभागियों ने भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा के दुष्परिणामों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार ...