Madhepura News: नवरात्र के प्रथम दिन कलश यात्रा आयोजित
मधेपुरा, अक्टूबर 11 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। नवरात्र के प्रथम दिन प्रखंड के झंझरी गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। लोगों ने गाजे - बाजे के साथ झंझरी ठाकुरबाड़ी प्रांगण से यात्रा शुरू की। ललिया गांव के समीप सुरसर नदी से जल भरने के बाद वापस मंदिर प्रांगण में यात्रा संपन्न हो गया। कलश यात्रा में घोड़े पर सवार दर्जनों घुड़सवार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण कर सैकड़ों कन्या सिर पर कलश लेकर माता का जयकारा कर रही थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बलों के साथ चौकसी बरत रहे थे। यात्रा में युवा क्लब के दीपक कुमार, सिप्पू कुमार, रणबीर कुमार, विजय कुमार, मुकेश पोद्दार, छट्ठू झा के अलावा दर्जनों गणमान्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- Madhepura News: कलश स्थापना के साथ शुरू हुई शारदीय नवरात्र यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.