मधेपुरा, नवम्बर 10 -- Madhepura News: कुमारखंड। पुलिस ने खुर्दा वार्ड 12 में छापामारी कर देसी शराब के साथ पति पत्नी और नशे में रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसराइन खुर्द पंचायत स्थित खुर्दा वार्ड 12 में मंगलवार को गुप्त सूचना पर साढ़े पांच लीटर देसी और तीस लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब के साथ दो कारोबारी के अलावा नशे की हालत में रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के खुर्दा वार्ड 12 निवासी मनोज कुमार यादव और उसकी पत्नी मंजुला देवी देसी शराब बनाकर चोरी छिपे बेचने का काम करते थे। गुप्त सूचना पर आरोपी शराब तस्कर के घर से शराब व उजला गैलन में अर्द्धनिर्मित तीस लीटर शराब बरामद कर तस्कर पति-पत्नी वकड़ा गया। इसके अलावा उसके घर पर शराब पी रहे एक व्यक्ति सनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।...