मधेपुरा, नवम्बर 9 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता। खुरहान स्थित छिन्नमस्तिका माता डाकिनी मंदिर को करीब 15 हजार दीपों से सजाया गया। युवाओं ने दीपावली के मौके पर रविवार की रात माता डाकिनी मंदिर सहित पूरे परिसर को करीब 15 हजार दीपों से सजाकर लोगों में धार्मिक आस्था जागृत किया। इस मंदिर के अलावा गांव के काली मंदिर, ठाकुरबारी, शिवमंदिर को भी दीपों से सजाया गया। गांव में माता दक्षिण काली की प्रतिमा स्थापित होने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। काली पूजा को लेकर दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- Gridih News: गांडेय: मंदिरों में काली पूजा पर उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Begusarai News: मां काली के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Purnia News: बैसा-अमौर में हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनी दीपावली

हिंदी ...