Madhepura News: दस लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी फरार
मधेपुरा, अक्टूबर 21 -- Madhepura News: आलमनगर। पुलिस ने नगर पंचायत मुख्यालय वार्ड 15 से करीब दस लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है। हालांकि कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पीटीसी अजय रंजन ने पुलिस बल के सहयोग से आलमनगर वार्ड 15 स्थित सती मंदिर के पास गीता देवी के घर छापेमारी किया। जहां उसके घर के पास से करीब दस लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। हालांकि छापामारी के दौरान ही उक्त कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जप्त कर फरार कारोबारी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.