मधेपुरा, नवम्बर 29 -- Madhepura News: मधेपुरा। संवाद सूत्र बदलते मौसम के कारण लोग सर्दी,खांसी,बुखाड़, उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे हैं। सदर अस्पताल में डॉ.प्रशांत ने लोगों को इस बदलते मौसम में एहतियात बरतने के लिए अपील किया है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की तायदाद बढ़ने लगी है। रविवार को इमरजेंसी वार्ड में करीब 80 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें अधिकांस लोग ठंड से परेशान नजर आए। बदलते मौसम जैसे गर्मी से सर्दी मानसून के संक्रमण के दौरान में तापमान और नमी में अचानक उतार-चढ़ाव होने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) कुछ समय के लिए कमजोर हो जाती है। इस वजह से बैक्टीरिया, वायरस और मच्छर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। बदलते मौसम में मुख्य रूप से श्वसन संबंधी समस्याएं इसमें सामान्य सर्दी-जुकाम, खांसी, फ्लू, और वायरल बुखार सबस...