मधेपुरा, अगस्त 28 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मधुबन पंचायत अंतर्गत तीनटेंगा गांव में मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक की पहचान रामचंद्र गोस्वामी के रूप में हुई है. परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. यह भी पढ़ें- Madhepura News: दबिया से सिर पर प्रहार कर युवक को किया घायल, हायर सेंटर रेफरघटना का विवरण घटना को लेकर घायल रामचंद्र गोस्वामी ने उदाकिशुनगंज थाना में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. अपने आवेदन में उन्होंने छह लोगों को नामजद करते हुए मारपीट करने का आरोप लगा...