मधेपुरा, जुलाई 22 -- Madhepura News: कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। प्रखंड में तीन अलग-अलग पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया। जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त कराने और उसके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से सहयोग शिविर लगाए गए। डीडीसी अनिल बसाक, डीसीएलआर अनंत कुमार, डिप्टी कलेक्टर फैजान सरवर के नेतृत्व में आयोजित सहयोग शिविर बिशनपुर बाजार पंचायत भवन, रानीपट्टी सुखासन पंचायत भवन व बिशनपुर कोडलाही पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में कुल 172 लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन दिए। जिसमें तीनों पंचायत में लगे शिविर में 43 विभिन्न विभागों से आए मामले का निष्पादन किया गया और 129 मामले लंबित रह गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पंचायतों में लगे सहयोग शिविर में मिले आवेदन जिनका 30 दिन के अंदर समाधान किया जाएगा।इस दौ...