मधेपुरा, सितम्बर 29 -- Madhepura News: शंकरपुर। प्रखंड के चौराहा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग एवं गावी परियोजना के सहयोग से तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर 28 से 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें बच्चों और गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ टीकाकरण किया गया। विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह दी गयी। जरूरतमंद मरीजों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविर में मुखिया कुंदन कुमार, डॉ. रितेश रंजन, सीएचओ संदीप कुमार, वाधवानी एआई के जिला समन्वयक आदित्य कुमार, जेएसआई के आरआरटी संतोष कुमार, जेएसआई के जिला समन्वयक प्रवीण कुमार सिंह और वाधवानी एआई के ब्लॉक कॉर्डिनेटर वीरेंद्र प्रसाद साहू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...