मधेपुरा, सितम्बर 15 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को तीज और चौठ चांद पर्व को लेकर माहौल श्रद्धापूर्ण बना रहा। देर शाम चन्द्रदेवता को दही की छांछ, फल - मेवे और लजीज पकवानों की थाली अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। चौठ चांद पर्व पूरे मिथिला क्षेत्र में मनाया जाता है। यह भादो मास के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं सुखद दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु होने की कामना के साथ तीज का व्रत करती हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस बार दोनों पर्व एक साथ मनाया गया। पर्व को लेकर हाट - बाजारों में सेव, केला, खीरा, नारंगी, अनार और संतरा की खरीदारी के लिए लोगों में होड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Madhubani News: जिले में विधि विधान से मनाया गया तीज व चौठ चंद्र पर्व निप्र. यह भी पढ़ें- Purnia News:...