मधेपुरा, अक्टूबर 14 -- Madhepura News: पुरैनी। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जिला प्रशासन की टीम ने विभिन्न दुर्गा मंदिरों का निरीक्षण किया। डीएम अभिषेक रंजन , एसपी संदीप कुमार सिंह, डीएसपी पवन कुमार सिंह ने पूजा स्थलों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय स्थित राय ब्रदर्स दुर्गा मंदिर पुरैनी पहुंचे। मंदिर परिसर की साफ सफाई एवं विधि व्यवस्था सहित कई अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान समिति के सदस्यों से मुलाकात कर पूजा की तैयारियों की जानकारी ली। डीएम ने मंदिर परिसर में बिजली के तार, सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: शांति समिति की बैठक में पूजा एवं मेला स्थलों पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश मौक...