मधेपुरा, जुलाई 30 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड चार में डायन होने का आरोप लगाते हुए एक महिला के साथ मारपीट और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता नीलम देवी के आवेदन पर सिंहेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार नीलम देवी अपने घर के बाहर स्थित किराना दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान गांव के खगेश सिंह, बंधु सिंह, नुनु सिंह और तीन- चार अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उनलोगों ने जादू-टोना करने और डायन होने का आरोप लगाते हुए गाली- गलोज शुरू कर दी। उनलोगों ने एक बीमार बच्चे को ठीक करने का दबाव बनाया। इसका विरोध करने पर उनलोगों ने लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट की। मारपीट में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। दुकान के गल्ले से 28,300 रुपये, कान से सो...