मधेपुरा, अगस्त 24 -- Madhepura News: मधेपुरा। नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के तुलसीबाड़ी बहियार में घास काटने के दौरान आरोपितों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने, जान मारने की धमकी देने व नगद राशि व चांदी का चेन छीनने के मामले में सदर थाना में केस दर्ज किया गया है। तुलसीबाड़ी निवासी एक पीड़ित महिला ने दर्ज केस में बताया कि वे तुलसीबाड़ी बहियार में घास काट रही थी। इसी दौरान तुलसीबाड़ी वार्ड 7 निवासी कुंदन यादव और चंदन यादव ने बुरी नियत से खींच कर बांस के झाड़ी में लेकर जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर चंदन यादव ने अपने हाथ में लिए थ्रीनट से उनके हाथ पर मारा, जिससे बांह फट गया और खून बहने लगा। साथ ही बांस की फट्टी से जांध पर मारा जिससे जांध बुरी तरह जख्मी हो गया। इसी दौरान उनके गले से चांदी का चेन जिसका कीमत 16 हजार है कुंदन यादव ने...