Madhepura News: जर्जर ईंट सोलिंग से आवागमन में परेशानी
मधेपुरा, जुलाई 15 -- Madhepura News: घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड के अधिकांश गांव और टोलों में सुलभ आवागमन के लिए सड़क की सुविधा नहीं है। प्रखंड के लोग जर्जर सड़क से आवागमन करने को विवश हैं। परमानपुर ओपी से परमानपुर, जागीर, चकला के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय और पथराहा चौक को जोड़ने वाली ईंट सोलिंग वाली मुख्य सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। हालत ऐसी है कि लगभग ढाई किलोमीटर लंबी सड़क पर बाइक और चार पहिए वाहनों की बात तो दूर पैदल चलने के लिए भी लोगों को हिम्मत जुटानी पड़ती है। लिहाजा 20 हजार से अधिक की आबादी का आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क के पुनर्निर्माण और पक्कीकरण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया। लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण धर्मदेव यादव, संजय यादव, मंटू यादव, पिंटू यादव, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.