मधेपुरा, सितम्बर 15 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता नगर पंचायत वार्ड आठ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। अंचल अमीन द्वारा पैमाइश किए जाने के बाद दूसरे दिन दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। कपड़े फाड़ने और जेवरात लूटने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक - दूसरे के खिलाफ कुल 25 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। वार्ड आठ निवासी प्रदीप राम के आवेदन पर दर्ज की गई है। उसने कहा कि अंचल अधिकारी के आदेश पर अंचल अमीन ने दोनों पक्षों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कर आड़-धूर दिया था। यह भी पढ़ें- Chapra News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट,12 लोग घायल इसके बाद दूसरे पक्ष के गजेन्द्र राम, विरेन्द्र राम, अर्जुन राम, राजेश राम समेत 15 लोग कुदाल, लोहे का रॉड, लाठी-डंडा और पिस्टल...