मधेपुरा, अगस्त 11 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं व शिकायतें डीएम के समक्ष रखी। लोगों की विभिन्न समस्याओं व शिकायतों से संबंधित 18 आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। डीएम ने प्रत्येक आवेदक की समस्याएं गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Biharshar...