Madhepura News: जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की प्रतिबद्धता
मधेपुरा, सितम्बर 12 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें डीएम के समक्ष रखी। इस दौरान 265 आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित, प्रभावी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से किया जाए। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.