Madhepura News: जदयू के पंचायत अध्यक्ष किए गए मनोनीत
मधेपुरा, अगस्त 18 -- Madhepura News: कुमारखंड। जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने दो अलग-अलग पंचायत के पंचायत अध्यक्ष का मनोनयन किया है। सिहपुर गढ़िया पंचायत अध्यक्ष के रूप में रवि कुमार सिंह एवं इसराइन खुर्द पंचायत अध्यक्ष के रूप में बिपिन कुमार साह का मनोनयन किया गया। इस दौरान उन्होंने दोनों पंचायत अध्यक्ष को पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का निर्देश दिया। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, यदुनंदन यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.