मधेपुरा, सितम्बर 29 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। छोटी हाट के समीप रविवार की देर शाम करीब छह बजे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि औराय वार्ड नौ निवासी राजा कुमार की भांजी शिवानी कुमारी अपनी नानी के साथ पुरैनी बाजार गयी थी। छोटी हाट समीप शिवानी कुमारी के गले में पहनी सोने की चकती काटकर एक चोर भागने लगा। ग्रामीणों की नजर पड़ी और उसे खेदड़ कर पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति उदाकिशुनगंज निवासी मिथिलेश कुमार बताया गया। थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...