मधेपुरा, जुलाई 20 -- Madhepura News: चौसा। पुलिस ने शनिवार की देर रात छापेमारी कर टेम्पो चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गयी टेम्पो भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी चौसा पश्चिमी सहोरा टोला का रहने वाला बताया गया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि देर रात की गयी छापेमारी के दौरान टेम्पो चोरी के आरोप में सहोरा टोला निवासी साहेब पासवान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर कटिहार जिले के कुरसेला में देर रात ही की गयी छापेमारी में चोरी गयी टेम्पो बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में यह भी पढ़ें- Khagaria News: चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...