Madhepura News: चूल्हे की चिंगारी ने मचाई तबाही,चपेट में सात घर
मधेपुरा, अक्टूबर 21 -- Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की बैसाढ़ पंचायत के वार्ड 8 में मंगलवार दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। इसमें बैसाढ़ पंचायत के पांच और इसराइन कला पंचायत के दो परिवारों के सात घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में बाइक, जेवरात, नकदी, अनाज, कपड़े, बर्तन और जरूरी सामान समेत लाखों की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों के बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे चूल्हे से आग लगी। दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सातों घरों का सामान जल चुका था। अग्निकांड में आरती कुमारी, इंदु देवी, पूनम देवी, सुनील कुमार और रानी कुमारी, सभी बैसाढ़ पंचायत निवासी, के घर जले। वहीं, इसराइन कला की कांति देवी और ममता देवी के घर भी राख हो गए। आग में बाइक, आदि घरेलू सामान जल गए। इस बीच जोरावरगंज युवा कमेटी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.