मधेपुरा, अक्टूबर 23 -- Madhepura News: मधेपुरा। नगर संवाददाता जिला अधिवक्ता संघ के द्धिवार्षिक चुनाव 2026-28 को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी बढ़ गयी है। संघ अध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए संबंधित अधिवक्ताओं ने संपर्क अभियान शुरु कर दिया है। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी कृतनारायण यादव व सहायक निर्वाची पदाधिकारी धरणीधर सिंह ने बताया कि 561 मतदाता जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर अपना-अपना वोट डालेंगे। 26 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, प्रधान सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, कार्यकारिणी सदस्य समेत अन्य पदों के लिए निर्वाची पदाधिकारी के सामने नामांकन दाखिल करेंगे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बार एसोसिएशन के चुनाव घोषित, 12 नवंबर को होगा मतदान 29 अक्टूबर को जांच एव...