मधेपुरा, जुलाई 18 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। फुलौत पश्चिमी पंचायत के तियर टोला वार्ड नौ में दो दर्जन से अधिक विस्थापित परिवारों के घर को चारों तरफ से पानी फैल गया है। ऐसेी स्थिति में विस्थापित हुए परिवारों को दैनिक जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। बताया गया कि कोसी नदी में करीब एक सप्ताह से लगातार धीरे-धीरे बढ़ रहे जल स्तर के कारण फुलौत पूर्वी, फुलौत पश्चिमी, मोरसंडा, चिरौरी, लौआलगान पूर्वी और लौआलगान पश्चिमी सहित आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के लगभग दो दर्जन से अधिक निचले इलाकों में पानी घुस गया है। निचले इलाको में पानी घुसने के बाद से संबंधित गांव के लोगों को न केवल प्रत्येक दिन घर-गृहस्थी से जुड़े कार्यो के लिए नाव के सहारे आवाजाही करना मुश्किल हो गया है बल्कि घर के चारों तरफ पानी फैलने के कारण दैनिक जीवन यापन करना भी मुश्किल...