मधेपुरा, सितम्बर 12 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत चामगढ़ चौक स्थित एक दुकान में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़ित दुकान मालिक आरती ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि चामगढ़ वार्ड आठ निवासी आरती देवी के दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आवेदन में बताया गया कि दुकान में घुसकर 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल चोरी किया गया। आरती कुमारी, पति निशांत कुमार यादव ने स्थानीय एक दुकानदार सहित अन्य अज्ञात के विरूद्ध आवेदन दिया। आरोप है कि आरोपितों ने दुकान के गल्ले से करीब 10 हजार रुपये नकद निकाल लिये। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दुकान से तार चोरी का आरोप, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल विरोध करने पर आरती के पुत्र के साथ मारप...