मधेपुरा, जुलाई 13 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड का उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालेश्वर टोला पश्चिम में जरूरी सुविधाओं की कमी के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय में चहारदिवारी नहीं रहने और सुदृढ़ भवन की कमी के कारण शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों, अभिभावकों और विद्यालय से जुड़े लोगों का कहना है कि इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार मांग उठायी गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की जा सकी है। विद्यालय परिसर में चहारदिवारी नहीं रहने के कारण बाहरी लोगों और आवारा पशुओं का प्रवेश बना रहता है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा नवादा का मध्य विद्यालय मैदानी भाग में गाय, भैंस और बकरी विचरण करते रहते हैं। विद्यालय में छोटे बच्चों की सुरक्षा क...