मधेपुरा, अक्टूबर 12 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता प्रखंड के खुरहान वार्ड एक में रविवार की देर रात आग लगने से घर व सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि खुरहान वार्ड एक निवासी स्व. अनंदी मंडल का पुत्र बुचकुन मंडल के घर रविवार की देर रात अचानक आग लगने से भारी अफरा- तफरी मच गई है। लोग किसी तरह अपनी जान बचा कर बाहर निकल गए। इस कारण जान- माल की कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग लगने घर सहित घर में रखा अनाज, फर्नीचर, विछावन, कपड़ा सहित सभी सामान जल गए। घर व सामान जलने से प्रभावित परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति होने की बात जा रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: शॉर्ट सर्किट से घर और दुकान जलकर राख, लाखों की क्षति वारदात को लेकर पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अंचलाधिकारी अंकेश कुमार ने बताया कि प्रभावित परिवार...