मधेपुरा, अगस्त 10 -- Madhepura News: शंकरपुर, संवाद सूत्र। जिरवा माधेली वार्ड नंबर 9 में दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर 64,000 रुपये नकद चुरा ले गया। गृहस्वामी राजकिशोर यादव ने घटना के बारे में बताया कि दोपहर में उसकी पत्नी मवेशियों का चारा लाने खेत में गयी थी और वे खुद भी खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग एक बजे अज्ञात चोर घर में घुसा और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 64 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। वे पति-पत्नी खेत से वापस घर लौटे तो घर का नजारा देखकर दंग रह गए। कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और बक्से का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद तुरंत मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। शंकरपुर के थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की का...