मधेपुरा, अगस्त 17 -- Madhepura News: पुरैनी। थाना क्षेत्र के झंडापुर गांव में शनिवार की रात ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि पुरैनी झंडापुर वार्ड सात में मोहन मेहता के घर में चोरी के उद्देश्य से पहुंचे व्यक्ति को ग्रामीणों ने दबोचा लिया। सूचना मिलते ही एसआई मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच चोर को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया चोर गणेशपुर झारखंड टोला वार्ड सात निवासी मो फारूक बताया गया। इस दौरान एक कट्टा और दो कारतूस व मोबाइल फोन बदामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...