मधेपुरा, सितम्बर 13 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत प्रधान शिक्षकों की सेवा के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में मध्य विद्यालय सिंहेश्वर में प्रधान शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरेकृष्ण रजक ने कहा कि प्रधान शिक्षकों के विद्यालयों में योगदान के बाद बेहतर शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए प्रधान शिक्षक निरंतर प्रयासरत हैं। बैठक के बाद प्रधान शिक्षकों ने सरकार से सातवें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान लागू करने, प्रधान शिक्षकों के लिए नया लेवल-8 वेतन स्ट्रक्चर निर्धारित करने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते ह...