मधेपुरा, अक्टूबर 11 -- Madhepura News: गम्हरिया एक प्रतिनिधि। गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित भागवत चौक स्थित नव अंतरजातीय युवा संगठन के तत्वावधान में मां भवानी महोत्सव को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा दुर्गा स्थान से यह यात्रा शुरू हुई। इसमें 301 महिलाएं और कन्याएं शामिल हुईं।शोभा यात्रा के दौरान जय मां दुर्गे राधे-राधे और जय श्री राम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इसे देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।शोभायात्रा दुर्गा स्थान प्रांगण से मुसहरी , भागवत चौक से बस स्टैंड,थाना चौक, सूर्यगंज से वापस होकर मंदिर प्रांगण पहुंची। यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: फाइल दो श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी के स्टॉल भी लगाए गए थ...