मधेपुरा, अगस्त 31 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में महान हॉकी खिलाड़ी व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: तीन दिवसीय जिला खेल महोत्सव के समापन पर हुआ सम्मानप्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी ने नारियल फोड़कर किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी अदभूत खेल कौशल और प्रतिभा के बल पर देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। ख...