मधेपुरा, सितम्बर 15 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के जजहट सबैला गांव में खेत से धान की फसल काटने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि जजहट सबैला वार्ड 11 निवासी बिजेन्द्र यादव ने वर्ष 2019 में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। मामले में एक अभियुक्त जजहट सबैला वार्ड 11 निवासी पंकज मुखिया को गिरफ्तार किया गया। आवेदन में बताया गया था कि वह अपने खेत की ओर घूमने गया था। वहां देखा कि कुछ महिलाएं खेत में खड़ी धान की फसल काट रही हैं। इसका विरोध करने पर कुछ महिलाएं शोर मचाते हुए अपने घर के पुरुषों को बुलाने लगी। देखते ही देखते करीब 14 लोग लाठी- डंडा लेकर वहां पहुंच गए। गाली- गलोज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट में एक महिला की उंगली टूट गई। शोर सुनकर पहुंचे उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी...