मधेपुरा, जुलाई 16 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के खुरहान बहियार में गुरुवार को पटवन के दौरान करंट लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पटवन के दौरान बिजली तार के संपर्क में आने से हादसा हुआ। युवक की मौत होने से मृतक के परिजनों के बीच चीख- पुकार मच गयी। मृतक की पहचान खुरहान पंचायत वार्ड दो निवासी रामेश्वर यादव का पुत्र चंद्र किशोर यादव (56) के रूप में की गयी। बताया गया कि मृतक चंद्र किशोर गुरुवार को खुरहान स्थित भलुआही बहियार गया था। धान रोपने के लिए खेत में पटवन कर रहा था। मोटर पंप चलाने के दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: करंट की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे युवक की मौत करंट लगने से वह मोटर पंप के पास ही तपड़ने लगा। मृतक का पुत्र नितेश कुमार अपने पिता को तड़पते द...